फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   school spokesperson of GSSS Guglada reached the school in an intoxicated state

Jawali News: नशे में धुत प्रवक्ता पहुंचा स्कूल, सीएम संकल्प सेवा पर शिकायत

Wed, 15 May 2024 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 07:44 PM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में बुधवार को स्कूल प्रवक्ता नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह से मांग की है कि संबंधित प्रवक्ता को सस्पेंड किया जाए।

विज्ञापन
school spokesperson of GSSS Guglada reached the school in an intoxicated state
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में बुधवार को स्कूल प्रवक्ता नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। प्रवक्ता ने नशे में धुत होने के कारण स्कूल में पहुंचकर कोई भी कक्षा नहीं ली। स्कूल स्टाफ सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रवक्ता को नशे में पकड़ लिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने संबंधित प्रवक्ता के खिलाफ एक्शन लेते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर की।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय राणा और पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संबंधित प्रवक्ता अकसर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचता है, इसको पूर्व में भी कई बार पकड़ा है। हर बार माफी मांगने पर प्रवक्ता को छोड़ दिया जाता है, लेकिन काफी बार समझाने के बाद भी प्रवक्ता बाज नहीं आ रहा है। इसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और अभिभावक बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह से मांग की है कि संबंधित प्रवक्ता को सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन


स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल मीना कुमारी ने कहा कि बुधवार को प्रवक्ता नशा करके स्कूल में पहुंचा था। उसने कोई भी कक्षा नहीं लगाई है। वहीं, शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है और प्रवक्ता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed