फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rocks fell on the road near Purana Kangra

पुराना कांगड़ा के समीप सड़क पर गिरी चट्टानें, तीन किमी लंबे जाम में फंसे सैंकड़ों वाहन

Mon, 04 Jul 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rocks fell on the road near Purana Kangra
मटौर शिमला हाईवे पर पुराना काँगड़ा के समीप सड़क पर गिरी चट्टानें। संवाद - फोटो : Kangra
कांगड़ा। क्षेत्र में शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मटौर-शिमला हाईवे पर पुराना कांगड़ा के पास पहाड़ी दरकने से रविवार सुबह हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। रविवार को पुलिस प्रवेश भर्ती परीक्षा होने के चलते परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घंटों जाम में फंसता देख कई लोग बस से उतरकर पैदल कांगड़ा के लिए निकल लिए। हालांकि हाईवे जल्द बहाल न होने की संभावना के चलते गाड़ियों की आवाजाही पुराना कांगड़ा की वैकल्पिक सड़क से जारी रही, लेकिन पहाड़ी गिरने की वजह से सैकडों वाहन जाम में फंसे रहे। समेला से लेकर कांगड़ा बाईपास तक करीब तीन किमी के लंबे जाम में फंसे लोग यातायात बहाली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया। वहीं, कुछ समय बाद फिर से पहाड़ी से चट्टानें गिरनी शुरू हो गईं। पुलिस ने एहतियातन फिर से हाईवे को बंद करवा दिया। डीएसपी सुनील राणा की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया गया। टूट रही पहाड़ी के बीच फंसे पत्थरों को दमकल की गाड़ी के तेज पानी की बौछारों के बाद हटाया गया। उसके बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि हाईवे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बहाल करवाने में काफी समय लगा। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते पुलिस प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की मदद ली। उन्होंने बताया कि अब सड़क पर यातायात को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed