फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   road accident

सारनू में खड़े टिप्पर से टराई बाई, सवार घायल

Fri, 30 Jul 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सारनू में वीरवार रात टिपर के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बसनूर निवासी मनीष (26) पुत्र प्रीतम चंद गंभीर घायल हो गया। उसे टांडा पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर थाने के हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर के नजदीक सारनू में रात करीब नौ बजे यह हादसा हुआ है। मनीष बाइक पर घर जा रहा था। सारनू में सड़क किनारे एक टिपर भी खड़ा था। इस दौरान एक ट्रक भी जा रहा था। मनीष ने ओवरटेक करते हुए आगे निकलना चाहा, लेकिन सड़क किनारे खड़े टिपर के साथ बाइक टकरा गई। उसे शाहपुर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे टांडा रेफर किया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक महिंद्रा वर्कशॉप में काम करता था। रात को घर जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed