फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ritu and Abhishek got the title of best player

रितू व अभिषेक जग्गी चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ritu and Abhishek got the title of best player
ज्वालामुखी कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक मीट में विजेता को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने शिरकत की। वहीं अंब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन पटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित गोला फेंक में प्रतियोगिता के महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय और दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाला फेंक में तनुजा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में रितू प्रथम, कीर्ति राणा द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लंबी कूद में रितु पहले, प्रिया जसवाल दूसरे और कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में निकिता ने पहला, प्रिया ने दूसरा और सिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अभिषेक जग्गी ने प्रथम, फारुख डोगरा ने दूसरा और निखिल गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त भाला फेंक में कृष ने प्रथम, अभिषेक जग्गी ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में प्रथम अभिषेक जग्गी, द्वितीय निखिल गौतम और तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे। वहीं, लंबी कूद में प्रथम अंकित वालिया, द्वितीय नितिन और तृतीय स्थान पर साहिल सिंह रहे। इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़ में प्रथम अभय, द्वितीय अनुज और तृतीय आसिफ रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रितू और पुरुष वर्ग में अभिषेक जग्गी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नवाजा गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. नीलम शर्मा , प्रो. यश पाल, प्रो. शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा ,डॉ. आरती शर्मा, डॉ. सरिता कुमारी, प्रो. मुक्ता मणि, प्रो. प्रवीण प्रकाश, समस्त गैर शिक्षक वर्ग तथा छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed