{"_id":"6966a520796d2f2bd606cd5b","slug":"rioters-attack-police-with-sharp-weapons-asi-narrowly-escapes-local-youth-injured-kangra-news-c-95-1-ssml1021-215795-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हुड़दंगियों का पुलिस पर तेजधार हथियार से हमला, एएसआई बाल-बाल बचे, स्थानीय युवक लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हुड़दंगियों का पुलिस पर तेजधार हथियार से हमला, एएसआई बाल-बाल बचे, स्थानीय युवक लहूलुहान
Wed, 14 Jan 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर तहसील के सकोह खेल मैदान में हुड़दंग मचा रहे युवकों ने पुलिस टीम पर तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आलमपुर चौकी के एएसआई विजय कुमार बाल-बाल बचे, जबकि बीच-बचाव करने आए एक स्थानीय युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सकोह मैदान के पास कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं। जब एएसआई विजय कुमार और आरक्षी गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपी रोहित और साहिल उग्र हो गए। जैसे ही एएसआई पूछताछ के लिए आगे बढ़े, रोहित ने पीठ पीछे छिपाया हुआ दराट निकाल कर उन पर हमला कर दिया। एएसआई ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई।
मौके पर मौजूद सकोह निवासी विकास (मिंटू) जब आरोपियों को समझाने आगे आए तो रोहित ने उन पर भी दराट से हमला कर दिया। हमले में विकास के चेहरे पर गहरी चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर गए। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ढांक से छलांग लगाकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों साहिल निवासी गाहलियां डाकघर वरडाम और रोहित निवासी जगरूपनगर, तहसील जयसिंहपुर को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान पुलिस पर हमला करने और स्थानीय युवक को गंभीर चोट पहुंचाने के जुर्म में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा