फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Relief from rain, farmers busy planting paddy fields

Kangra News: बारिश से राहत, धान की पनीरी लगाने में जुटे किसान

Mon, 22 Jul 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, farmers busy planting paddy fields
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश से किसानों में लंबे समय बाद राहत की सांस ली है। नूरपुर के खजियां और जौंटा आदि क्षेत्रों में शनिवार रात को हुए भारी बारिश के कारण किसानों ने धान की पनीरी लगाने का काम शुरू किया। वहीं, जिले के कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और लोग गर्मी से बेहाल हुए। देहरा, ज्वालामुखी और राजा का तालाब में पूरा दिन मौसम साफ रहा। वहीं, शनिवार को धर्मशाला के अलावा पालमपुर, इंदौरा और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

जिले भर में 6 जुलाई के बाद शनिवार को भारी बारिश दर्ज की गई है। लंबे समय तक बारिश न होने के चंगर क्षेत्रों में धान की फसल प्रभावित होना शुरू हो गई थी। पर्याप्त पानी न मिल पाने के कारण खेतों में दरारें आना शुरू हो गईं थी। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गईं थीं, लेकिन बारिश के किसानों को काफी हद तक राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

धर्मशाला में सुबह से ही मौसम खराब रहा और सुबह 11 बजे के करीब हल्की बारिश हुई, लेकिन शाम के समय धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। उधर, कृषि विभाग जिला कांगड़ा के उपनिदेशक राहुल कटोच ने कहा कि जिले में हुई बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। इस समय धान की ग्रोथ के लिए बारिश बेहद जरूरी है। शनिवार को धर्मशाला में हुई भारी बारिश के कारण नालियां बंद होने के कारण सारा पानी सड़कों पर आ गया। इस वजह से राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed