{"_id":"360b6e33c851962ff9cc2d6b8a5e2909","slug":"rape-accused-acquitted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोप सिद्ध न होने पर युवक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार का आरोप सिद्ध न होने पर युवक बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की पर शादी का दबाव बनाने के साथ उसे घर से भगाकर बलात्कार करने के आरोपी पर आरोप सिद्ध न होने के चलते अदालत ने बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के 13 गवाहों के बयानों एवं दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) शरद कुमार लगवाल की अदालत ने फैसला सुनाया। बचाव पक्ष की ओर से केस की पैरवी अधिवक्ता सुधीर संबयाल ने की।
विज्ञापन
अधिवक्ता सुधीर संबयाल ने बताया कि पठियार निवासी राकेश चंद पर निकटवर्ती क्षेत्र की एक युवती को घर से भगाकर उस पर शादी का दबाव बनाने के साथ बलात्कार करने का आरोप था। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में राकेश पर आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को झूठ बोलकर अलग-अलग जगह ले गया।
विज्ञापन
साथ ही उसके साथ बलात्कार किया। धर्मशाला स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) की अदालत में चली मामले की सुनवाई में 13 गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल ने आरोप सिद्ध न होने के चलते राकेश चंद को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन