{"_id":"61bf67e74ce02b55c42c1f32","slug":"ramesh-of-sundernagar-won-kangra-news-sml393986867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर के रमेश ने जीती 20.9 किलोमीटर लंबी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर के रमेश ने जीती 20.9 किलोमीटर लंबी मैराथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद विक्रम बतरा मैदान में रविवार को पालखिट नामक हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन ग्रेट हिमालयन एडवेंचर स्टूडियो लिमिटेड और महादेव एसोसिएशन ने किया।
20.9 किलोमीटर लंबी इस मैराथन को एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए, क्योंकि जो युवा गलत दिशाओं में भटक रहे हैं, उन्हें भी एक अच्छी दिशा मिल पाए। इस दौड़ में जम्मू-कश्मीर और कुल्लू से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैराथन में कैप्टन सुरेश ने जनजातीय छात्रावास के मजबूत प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया।
ग्रेट हिमालयन एडवेंचर स्टूडियो के निदेशक मयूर सूद और महादेव एसोसिएशन के संयोजक कार्तिक ने कहा कि इन आयोजनों का हमारे युवाओं पर सकारात्मक जुड़ाव और प्रभाव पड़ता है। डिप्टी जीओसी 39 डिवीजन ब्रिगेडियर एके सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिन्होंने इस मैराथन में प्रथम आए सुंदरनगर के रमेश कुमार को नकद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित कर्नल बीके शुक्ल ने द्वितीय विजेता मंडी से अनीश को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। मयूर सूद निदेशक ग्रेट हिमालयन ने तीसरे विजेता नागेंद्र पाल को पुरस्कृत किया। महादेवा एसोसिएशन के संयोजक कार्तिक ने मैराथन में सबसे तेज दौड़ने वाली महिला शिवानी को सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप कुमार और कई लोग उपस्थित हुए।