फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajni and Aditya first in high jump

शाहपुर कॉलेज में करवाई खेलकूद प्रतियोगिता

Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Rajni and Aditya first in high jump
शाहपुर कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक मीट में ऊंची कूद लगाते हुए युवक। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य आरती वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से की गई, उसके पश्चात प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से व्यक्तित्व का विकास होता है। इससे शारीरिक, मानसिक क्षमता और सकारात्मक विचारों में बढ़ोतरी होती है और बौद्धिक रूप से स्वस्थ होकर बहुत सी बीमारियों और विकारों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रेरित करें। इससे तनाव मुक्त होकर पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर सकें। इस प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान ऊंची कूद के महिला वर्ग में प्रथम रजनी, द्वितीय मानसी, तृतीय प्रतिभा रही। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में प्रथम आदित्य चौधरी, द्वितीय राहुल, तृतीय अभय रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में प्रथम वनीता, द्वितीय अंकिता, तृतीय प्रतिभा रही। शॉट पुट पुरुष वर्ग में प्रथम आयुष पठानिया, द्वितीय जतिन कौंडल, तृतीय साहिल रहा। 800 मीटर महिला वर्ग में प्रथम सबीना, द्वितीय अनीता और तृतीय मोनिका रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम धीरज, द्वितीय कुशल, तृतीय विशाल रहे। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम वनीता, द्वितीय मानसी और तृतीय प्रतिभा रही। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम अमनजीत, द्वितीय साहिल, तृतीय जतिन रहे। महिला वर्ग में वनीता और पुरुष वर्ग में आयुष पठानिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed