फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raja Ka Talab team won the cricket tournament

Kangra News: राजा का तालाब टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 05 Jan 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jan 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
Raja Ka Talab team won the cricket tournament
रैहन (कांगड़ा)। लघु सचिवालय मैदान जवाली में आयोजित डोबा प्रीमियर लीग सीजन-4 के खिताब पर राजा का तालाब की टीम ने कब्जा जमा लिया है। रविवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजा का तालाब ने केहरियां की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में केहरियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 20 रन बनाए। लक्ष्य छोटा था, लेकिन दबाव के चलते मैच अंतिम ओवर तक खिंच गया। राजा का तालाब की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट के विजेता बने।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रमुख समाजसेवी अमन धवन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे के जाल में फंस रहा है, जिसे केवल खेलों के माध्यम से ही रोका जा सकता है। उन्होंने आयोजन समिति को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed