{"_id":"5d30bc138ebc3e6ce1392867","slug":"rain-kangra-news-sml300881127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला के 32 मील में दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला के 32 मील में दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला सहित कांगड़ा जिले के विभिन्न भागों में वीरवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। धर्मशाला शहर में लगभग एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। कोटला में बुधवार देर रात बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। पानी की निकासी न होने के कारण यह दिक्कत पेश आई।
कोटला क्षेत्र के पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील में बारिश का पानी सुरेंद्र कुमार, वीआईपी जनरल स्टोर, लक्की राणा व विजय कुमार की दुकानों में घुस गया। पानी से दुकानों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया, जिससे उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इधर, धर्मशाला स्मार्ट सिटी में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी है। बरसात से पहले नालियां साफ करने का दावे करने वाले नगर निगम की नालियां कचरे से बंद हो गईं। जिसके कारण धर्मशाला शहर की सड़कों पर पानी बहता रहा, सड़क पर पानी बहने से राहगीरों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
वहीं पालमपुर, बैजनाथ में बारिश हुई। लंज, नूरपुर, इंदौरा और ज्वालामुखी में बारिश नहीं हुई। नगरोटा सूरियां और कांगड़ा में हल्की बूंदाबांदी हुई।