{"_id":"68c6e166db2d8c28a30f02fb","slug":"pure-and-healthy-products-will-be-available-from-natural-farming-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-195754-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती से मिलेंगे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती से मिलेंगे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद : पठानिया
Mon, 15 Sep 2025 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:07 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) परियोजना के तहत रक्कड़-का-बाग (रैत)
धर्मशाला। रक्कड़-का-बाग (रैत) में आयोजित किसान संगोष्ठी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पन्न अनाजों और उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया है। इससे न केवल किसानों को उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं तक शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद भी पहुंचेंगे।
कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) परियोजना के अंतर्गत रविवार को रक्कड़-का-बाग में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक गेहूं पर 60 रुपये, प्राकृतिक मक्की पर 40 रुपये, प्राकृतिक जौ पर 60 रुपये और प्राकृतिक कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलो एमएसपी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उपभोक्ताओं तक शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पठानिया ने रक्कड़-का-बाग में दो हैंडपंप स्थापित करने और पंचायत के मुख्य मार्ग का निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराने की घोषणा की। उन्होंने किसानों को फलदार पौधे भी वितरित किए।
साथ ही, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 34 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए गए। इनमें 10 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये, 2 युवाओं को विवाह अनुदान के 2-2 लाख रुपये और पांच स्कूलों के 118 बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। शिव शक्ति महिला मंडल, ओम साईं महिला मंडल और हरि ओम महिला मंडल को 11-11 हजार रुपये के चेक भी बांटे गए।
कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राहुल कटोच ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। रक्कड़-का-बाग के उप प्रधान सुरेंद्र सिंह जमवाल ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक भेंट किया।