फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Punjab youth dies, another injured after bike skids

Kangra News: बाइक स्किड होने से पंजाब के युवक की मौत, एक अन्य घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab youth dies, another injured after bike skids
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा के हरिपुर थाना के तहत बनखंडी में हरिपुर दोसड़का के पास एक सड़क हादसे में पंजाब के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्किड होने के कारण हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला होशियारपुर के दो युवक कुलदीप कुमार (30) और राहुल ठाकुर (26) मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मां बंगलामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 6:15 बजे जैसे ही वे बनखंडी के हरिपुर दोसड़का के पास पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर स्किड हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सा अधिकारी ने कुलदीप कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी आदर्श कॉलोनी हाजीपुर मुकेरियां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक राहुल ठाकुर पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी बडालिया मुकेरियां का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहरा की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed