{"_id":"610ab05e8ebc3eaab75b80a4","slug":"punjab-man-dies-after-being-hit-by-train-kangra-news-sml3792593131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमटाल में ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डमटाल में ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। डमटाल रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाल सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी आलमपुर जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। मृतक डमटाल में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था।
कंदरोड़ी रेलवे चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम मोहटली रैंप टू डमटाल रेलवे ट्रैक के मध्य एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वे पूरे स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू की।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पाल सिंह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया है। वहीं, रेलवे चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि रेलवे ट्रैक से आने जाने के बजाय अन्य रास्तों का प्रयोग करें। रेलगाड़ी ट्रैक पर चलने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि रेलवे ट्रैक बाँर रेलवे लाइन से दूरी रखें।