फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   protest for not allowing motor on handpump

भाई गांव में हैंडपंप से मोटर निकालने पर भड़के लोग

Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest for not allowing motor on handpump
कांगड़ा के भाई गांव में सरकारी हैंडपंप से मोटर निकालते विभाग के कर्मी। - फोटो : Kangra
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा की ग्राम पंचायत दौलतपुर के भाई गांव में पिछले कई अरसे से लगे सरकारी हैंडपंप से मोटर निकाले जाने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं, उन्हें भविष्य में गांव में न आने की चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने निजी खर्च कर हैंडपंप में विद्युत चलित मोटर लगवाई थी। इसे शुक्रवार को पूर्व विधायक के कहने पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने निकाल दिया। लोगों का कहना है कि भाई गांव में पेयजल किल्लत के चलते कई परिवारों ने धन इकट्ठा कर हैंडपंप में विद्युत चलित मोटर लगवाकर पाइप बिछाकर घर-घर तक पानी का इंतजाम किया है। लोगों ने आरोप लगाया कि यह सब पूर्व विधायक के इशारों पर किया गया है। दावा किया कि उन्होंने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर इस मोटर को निकलवा दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। जब विभाग हैंडपंप से मोटर निकाल रहा था तो गांव के ये परिवार पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना है कि पूर्व विधायक ने अधिकारियों पर दबाव डालकर उसे निकलवा दिया। इस हैंडपंप से 29 परिवारों को पेयजल की सुविधा मिली थी, जो कि पूर्व विधायक के कहने पर विभाग ने छीन ली। जल शक्ति विभाग के एसडीओ पंकज चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत आई थी कि कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप में मोटर डाल दी है। इससे अन्य लोग पेयजल सुविधा से वंचित हो रहे हैं। विभाग ने हैंडपंप की मोटर निकाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed