{"_id":"62ae20090412865d510b7bc0","slug":"protest-against-agneepath-now-there-is-a-traffic-jam-in-kaihriyan-kangra-news-sml412577261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में कैहरियां में युवाओं ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में कैहरियां में युवाओं ने किया चक्का जाम
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
कैहरियां चौक पर अग्निपथ योजना का विरोध में तहसीलदार जवाली सन्त राम नागर को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : Kangra
Link Copied
जवाली (कांगड़ा)। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में और पुरानी सेना भर्ती को रद्द करने पर जवाली के युवाओं में भी आक्रोश दिखा। युवाओं ने कैहरियां चौक पर रोष प्रदर्शन किया और जवाली बाजार में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
युवाओं ने जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ भी नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि हमने दो साल पहले आर्मी भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास किया था, लेकिन उसके बाद लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई। हम लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सरकार ने भर्ती को ही रद्द कर दिया। युवाओं ने कैहरियां में सड़क के बीचोंबीच बैठकर चक्का जाम किया। एसएचओ जवाली सुरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित युवाओं को समझाने का प्रयत्न किया तो युवक विधायक अर्जुन सिंह को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। इसके बाद कैहरियां चौक छाबनी में तबदील हो गया।
विज्ञापन
तहसीलदार जवाली संत राम नागर युवाओं को समझाने के लिए पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाने का खूब प्रयत्न किया, लेकिन युवा नहीं माने। युवा अपनी बात पर अडिग रहे तथा नारे लगाते रहे। बाद में युवाओं ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधीश ज्ञापन भेजा इसमें आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा करवाने तथा अग्निपथ योजना को बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।