फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Priyanka, Bindu and Monty honored for helping injured student

Kangra News: घायल छात्रा की मदद पर सम्मानित किए प्रियंका, बिंदु और मोंटी

Mon, 29 Apr 2024 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanka, Bindu and Monty honored for helping injured student
डीएसपी पालमपुर का स्वागत करते संस्था के लोग
पालमपुर (कांगड़ा)। हिम जन कल्याण संस्था पालमपुर ने एक सम्मानित समारोह का आयोजन किया। इसमें डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी और एडान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज मेहता ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। समारोह में हुए दराट प्रकरण में घायल छात्रा की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रियंका, मनिंद्र सिंह मोंटी और अरविंद कुमार बिंदु को सामाजिक सरोकार सम्मान के साथ नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वरूप कुमार को समाज में अपनी उल्लेखनीय भूमिका को लेकर भी सम्मानित किया गया। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने समाज में नशे के विरुद्ध और जो भी असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मनोज मेहता ने कहा कि हिम जन कल्याण संस्था लगातार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संस्था की एक साल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व स्मारिका का विमोचन भी करवाया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राजीव जम्वाल, पूर्व उप मेयर अनीष नाग, हितेश शर्मा, रमन अवस्थी, पार्षद संजय राठौर,राकेश घोघरा, केएल चौहान, मोनिका शर्मा, बाब त्रिलोक नाथ समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed