फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   PM Gati Shakti Mission will save money and time

पीएम गति शक्ति मिशन से पैसा-समय बचेगा और क्वालिटी भी सुधरेगी: नवीन

Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM Gati Shakti Mission will save money and time
धर्मशाला डिग्री कॉलेज में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना के तहत जागरूकता शिविर में जानकारी देते - फोटो : Kangra
धर्मशाला। एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने कहा कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना का मुख्य उद्देश्य सिंगल विंडो मल्टी मोड कनेक्टिविटी सिस्टम को पूरे देश में लागू करना है। इस योजना के लागू होने के बाद सभी विभागों को एक-दूसरे के कार्य की जानकारी होगी। इससे निश्चित समय के अंदर कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे समय, पैसे की बचत होगी और कार्य की क्वालिटी भी सुधरेगी। वह राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में एमबीए विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता शिविर में बोल रहे थे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और केपीएमजी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। वहीं, केपीएमजी कंपनी के अधिकारी प्रांशु माथुर, हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के अधिकारी मनोज शर्मा ने छात्रों को पीएम गति शक्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए यह सिस्टम अपनाना बहुत आवश्यक हो गया है। अभी तक पुरानी व्यवस्था में विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। इस सिस्टम में सारी जानकारी काम शुरू होने के साथ ही प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था में किसी सड़क को बनाने के बाद केबल या पानी का पाइप डालने के लिए उखाड़ना पड़ता है। इसका मुख्य कारण विभिन्न विभागों को एक-दूसरे के कार्य की जानकारी नहीं होना होता है। इस सिस्टम को अपनाने के बाद सभी विभाग अपने-अपने कार्य को एक बार में ही पूरा करेंगे। इससे पैसे और समय की भी बचत होगी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा, एमबीए विभाग के कोआर्डिनेटर डॉ. अजय कटोच, प्राध्यापक डॉ. अखिल गौतम, अंकिता सूद, डॉ. मेघना सूद, प्रियंका सूद सहित कॉलेज के 150 के करीब विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed