{"_id":"68fe2a5f8d843638600b35ef","slug":"plastic-management-unit-will-become-a-major-source-of-income-raghav-kangra-news-c-95-1-ssml1021-202740-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट बनेगी कमाई का बड़ा साधन : राघव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट बनेगी कमाई का बड़ा साधन : राघव
विज्ञापन
नगरी कलूंड पंचायत में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करते पंचायती राज विभाग से निदेशक रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। ग्राम पंचायत नगरी कलूंड में पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने रविवार को प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह यूनिट प्रदेश की पंचायतों के लिए रोल मॉडल के रूप में उभरकर सामने आ रही है। यह प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट भविष्य में पंचायत की कमाई का एक बड़ा साधन बनने जा रही है।
उन्होंने यूनिट के सुचारू संचालन के लिए पंचायत प्रधान नरेंद्र भट्ट की भी तारीफ की। प्रधान नरेंद्र भट्ट ने निदेशक को यूनिट की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस यूनिट को पूरे ब्लॉक की 36 पंचायतों का केंद्र बनाया गया है और अब इससे आय भी शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में यूनिट के संचालन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यूनिट पालमपुर ब्लॉक की सभी पंचायतों के लिए प्लास्टिक कूड़ा मुक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस समय यूनिट के खाते में लगभग दस लाख रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है, जो साल के अंत तक बढ़कर 21,60,000 रुपये तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय ब्लॉक स्तर पर 18 स्वच्छता कर्मी काम कर रहे हैं, जो अलग-अलग पंचायतों से प्लास्टिक का एकत्रीकरण और कलेक्शन सेंटर की साफ-सफाई का जिम्मा संभाल रहे हैं। भविष्य में यही कर्मी घर-घर जाकर प्लास्टिक इकट्ठा करेंगे। निदेशक ने पंचायत प्रधान को स्वच्छता कर्मियों की दैनिक उपस्थिति की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रधान ने रखी शेड की मांग
प्रधान नरेंद्र भट्ट ने निदेशक राघव शर्मा से पंचायत में एक अन्य शेड के निर्माण की मांग रखी। इस पर निदेशक ने लगभग साढ़े 11 लाख रुपये की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश समन्वयक संजीव राणा, बीडीओ पालमपुर राजेश्वर भाटिया, पंचायत निरीक्षक ध्रुव भूरिया, कनिष्ठ अभियंता गुलशन कुमार सहित ब्लॉक पालमपुर के समस्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।