फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pilots' anger, raised questions on the functioning of SADA

Kangra News: पायलटों का रोष, साडा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Mon, 09 Jun 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pilots' anger, raised questions on the functioning of SADA
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ बिलिंग में लावारिस पशु के कारण हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे पायलट और पर्यटक के मामले में पायलटों ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पायलटों का आरोप है कि साडा के तहत प्रति उड़ान 75 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

लैंडिंग साइट पर सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। लैंडिंग साइट पर मार्शल तो तैनात हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी अधिकांश टेकऑफ प्वाइंट तक सीमित रहती है। इसके परिणामस्वरूप लैंडिंग साइट पर अकसर पार्किंग की अव्यवस्था रहती है और लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जो हादसों का कारण बन सकते हैं। पायलटों ने साडा के अध्यक्ष और एसडीएम से इस मामाले में उचित कार्रवाई का आग्रह किया है। उधर, एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि अधिकांश मार्शल की ड्यूटी टेक ऑफ प्वाइंट पर रहती है। बमार्शल की संख्या बढ़ाई जाएगी और पुलिस के सहयोग से वाहनों की गलत पार्किंग पर नजर रखी जाएगी और लावारिस पशुओं के लैंडिंग साइट में न आने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed