फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People's anger erupted over not getting drinking water in Jawali

जवाली में पेयजल न मिलने पर लोगों का विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over not getting drinking water in Jawali
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर 7 में पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। वार्ड के बाशिंदों अशोक कुमार, अजय कुमार, सुंदर कुमार, ममता देवी, मोहिंद्र सिंह, संजय कुमार, वंदना देवी, बिंदु कुमार इत्यादि का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कई बार तो आधा घंटा भी पानी नहीं आता और लोगों को मजबूरन नौण से पीने का पानी लाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि जबसे नगर पंचायत बनी है, तब से पानी की सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही। अगर पानी आता भी है तो इसका प्रेशर इतना कम होता है कि एक-दो बाल्टी भरने के बाद सप्लाई बंद हो जाती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पहले भी विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन एक-दो दिन सप्लाई ठीक रहती है और बाद में स्थिति फिर पहले वाली हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में दो समय पानी की सप्लाई दी जानी चाहिए, लेकिन यहां तो एक बार भी नहीं हो पा रही है। नगर पंचायत में पानी का बिल भी ज्यादा आता है, लेकिन इसके बाद भी पानी नहीं आता। विभाग भारी-भरकम बिल तो भेज देता है, लेकिन पानी की सप्लाई देना भूल जाता है। वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की समस्या का समाधान न हुआ तो जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर खाली घड़े लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल का कहना है कि कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। जवाली के वार्ड 7 में पानी की समस्या को शीघ्र ही हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed