Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People raised slogans for not getting a doctor in Gangath Hospital

Kangra News: गंगथ अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर लोगों ने की नारेबाजी

Sat, 15 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
People raised slogans for not getting a doctor in Gangath Hospital
गंगथ अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

दोपहर बाद चार से सुबह नौ बजे तक नहीं मिलता है डाॅक्टर
जसूर (कांगड़ा)। गंगथ के सिविल अस्पताल में चार बजे के बाद चिकित्सक माैजूद न होने से सैकड़ों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में गंगथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। अब यहां छह चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं लेकिन महिला डाॅक्टर सिर्फ दो ही कार्यरत हैं। इनमें भी एक डाॅक्टर सात माह से गर्भवती हैं, जबकि दूसरी को डेपुटेशन के आधार पर लदोड़ी में नियुक्त किया गया है। गंगथ के अस्पताल पर नूरपुर और इंदौरा क्षेत्र की सोलह पंचायतों के 100 से अधिक गांवों के लोग इलाज के लिए निर्भर करते हैं। विडंबना यह है कि चार बजे के बाद अस्पताल में कोई भी डाॅक्टर उपलब्ध नहीं रहता है जबकि यहां पर रात को भी आपातकाल गंभीर अवस्था में दूरदराज से कई मरीज पहुंचते हैं। करीब सात आठ महीने पहले भी अस्पताल प्रशासन ने यहां पर चा से सुबह नौ बजे तक कोई डाॅक्टर उपलब्ध नहीं रहेगा, का बोर्ड चस्पा कर दिया था। गंगथ के करीब दो-तीन लोगों को इमरजेंसी की हालत में यहां लाया गया था लेकिन वे जिंदा हैं या नहीं, यह प्रमाणित करने के लिए कोई डाॅक्टर उपलब्ध नहीं था। नाजुक हालत को देखते हुए शनिवार को गंगथ पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला,, रप्पड़ पंचायत प्रधान शारदा देवी, डागला पंचायत प्रधान पवन कुमार, समाज सेवी केवल सिंह कलोत्रा, बीडीसी सदस्य सुरेश देवी, ब्रदर्स ग्रुप के सदस्य, भलाख पंचायत प्रतिनिधि सहित अनेक लोगों ने अस्पताल व सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि गंगथ में रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को समय समय पर अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed