फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People made aware about voting by playing snakes and ladders

Kangra News: सांप सीढ़ी के खेल से मतदान के लिए जागरूक किए लोग

Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
People made aware about voting by playing snakes and ladders
धर्मशाला। जिला निर्वाचन कार्यालय कांगड़ा के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय मटौर में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत सांप सीढ़ी खेल करवाया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करना था।
विज्ञापन

सांप सीढ़ी खेल के दौरान जैसे जैसे खिलाड़ी क्रम से आगे बढ़ते गए उनके द्वारा अपने अपने नंबर पर लिखे संदेश को ऊंचे स्वर में पढ़ कर सभी श्रोताओं को सुनाया। इसके बाद संदेश से जुड़ी जानकारी पर अजय कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। अंत में तीन फीडबैक से खेल समाप्त किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने इस अवसर पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज़ की और सभी 18 वर्ष से ऊपर युवाओं से अपने कीमती मत का सही प्रयोग करने और अपने गांव, पंचायतों और आस-पड़ोस, सगे संबंधियों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान करते हुए इस लोकपर्व को सफल बनाने की अपील की। यह कार्यक्रम ईएलसी क्लब के नोडल अधिकारी अजय कुमार और सुदेश कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed