{"_id":"66ee0e8b11c92489930ac1a9","slug":"pensioners-roared-for-not-paying-da-and-dues-raised-slogans-against-the-government-kangra-news-c-95-1-kng1002-147890-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डीए और बकाया राशि न देने पर गरजे पेंशनर, सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डीए और बकाया राशि न देने पर गरजे पेंशनर, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन
धर्मशाला। डीए और बकाया राशि न देने समेत अन्य मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को जिला कांगड़ा के पेंशनर बड़ी संख्या में धर्मशाला पहुंचे और शहीद स्मारक से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा के प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों को सरकार जल्द 12 फीसदी महंगाई भत्ते की तीन किश्तों की अदायगी करें।
इसके अलावा 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित पेंशन के एरियर, लीव इंकेशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन दी जाए। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द जेसीसी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार ने इन मांगों को पूरा करने के लिए मिल चुके हैं, लेकिन आज दिन तक सरकार की ओर से इस मांगों को पूरा करने के लिए कोई रूचि नहीं दिखाई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि पेंशनरों की संख्या को कम न आंके और उनकी मांगो को दरकिनार करना सरकार को अब भारी पड़ सकता है। 15 अगस्त को हक सरकार के मुख्यमंत्री पेंशनरों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते को देने के बारे में घोषणा करते थे
, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने इस बारे कोई घोषणा नहीं की। सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनर सरकार से नया कुछ नहीं मांग रहे हैं, केवल अपने संशोधित वेतनमान के वित्तीय लाभ और महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को देने के बारे में कह रहे हैं, लेकिन सरकार इस बारे सरकार आनाकानी कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई की पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को केवल एक पेंशन दी जाए। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो पेंशनरों को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर मनमोहन पठानिया, प्रदीप वालिया, जीएस डढवाल, सेठ राम, रविंद्र राणा, रोशन सेहोत्रा, सुरेश, प्रभात चौधरी, विनोद सूद, कृष्ण पुंडीर, जसवंत धीमान, पॉल शर्मा, गुरदेव भारती, पवन धीमन, साहिब सिंह, कृष्ण धनोटिया, रणवीर जंवाल, संत राम कालोत्रा, जग्गो राम, राम स्वरूप शर्मा और फौजा सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स:
पेंशनरों की मांगों को जल्द पूरा करे सरकार : एमएल गुप्ता
धर्मशाला। कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई धर्मशाला ने पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम धर्मशाला के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। संघ के अध्यक्ष एमएल गुप्ता ने सरकार से पेंशनरों और कर्मचारियों को सरकार जल्द महंगाई भत्ते, संशोधित पेंशन के एरियर, लीव इंकेशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन दी जाए। इस दौरान औंकार सिंह कौंडल, एसएन पराशर, ओम प्रकाश, बीएल राणा, संसार चंद, मदन लाल, शुभ करण, हरि चंद, हरि राम, मान सिंह, विजय महाजन, रमेश चंद और विक्रम सिंह मौजूद रहे।