फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patwar Khana building of Bharmad is dilapidated, keeping the records safe is also a challenge

Kangra News: भरमाड़ का पटवारखाना भवन जर्जर, रिकॉर्ड सुरक्षित रखना भी बना चुनौती

Tue, 06 May 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Patwar Khana building of Bharmad is dilapidated, keeping the records safe is also a challenge
पटवार खाना भवन भरमाड़ का खस्ताहालत भवनस्त्रोत।  संवाद
रैहन (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के तहत पटवारखाना भवन भरमाड़ काफी समय से जर्जर स्थिति में है। सरकार और प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण इसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं, जबकि छत से प्लास्टर गिरता है।
विज्ञापन

वहीं, भवन की खिड़कियां-दरवाजे भी दयनीय हालत में हैं। इस हालत में यहां रखा जरूरी रिकॉर्ड भी सुरक्षित नहीं है, जिससे दस्तावेजों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों के अनुसार भवन की दुर्दशा को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सीलन के कारण दस्तावेजों के नष्ट होने का खतरा रहता है। पटवारखाना में पर्याप्त फर्नीचर का भी अभाव है और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बारे में तहसीलदार जवाली राजीव टंडन का कहना है कि वह जल्द पटवारखाने के भवन का निरीक्षण करेंगे। अगर भवन की हालत संतोषजनक नहीं पाई गई तो भवन की मरम्मत हेतु बजट के लिए जिलाधीश कांगड़ा को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय पंचायत प्रधान सुशील कुमार, नरेश कुमार, विद्या सागर, अशोक कुमार, नरेश चौधरी आदि ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द पटवारखाना भवन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रह सकें। साथ ही कर्मचारियों को भी काम करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed