{"_id":"62000438d815a678be03d94b","slug":"palampur-new-traffic-system-will-start-from-this-week-kangra-news-sml398798143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर शहर में इस सप्ताह से शुरू होगी नई यातायात व पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर शहर में इस सप्ताह से शुरू होगी नई यातायात व पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में इस सप्ताह अब यातायात और पार्किंग को लेकर रोड सेफ्टी की बैठक में बनाया गया नया प्लान शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले दिनों में पार्किंग की समस्या का भी काफी हद तक हल होने की उम्मीद है।
ग्रैंड प्लाजा से लेकर कृषि विभाग कार्यालय तक लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी, जबकि आरबीआईआर से लेकर पुराने एलआईसी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों को अब मुफ्त में यह सुविधा नहीं मिलेगी। लोगों को यहां पर गाड़ी खड़ी करने के लिए फीस अदा करनी पड़ेगी। पालमपुर शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए अब पालमपुर में इस सप्ताह से नई यातायात व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
लोगों को ग्रैंड प्लाजा से लेकर कृषि विभाग की तरफ जाने वाली सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसमें ग्रैंड प्लाजा से आरा मशीन और सुभाष चौक से सैनिक रेस्ट हाउस और कृषि विभाग को जाने वाली सड़क पर नो पार्किंग जोन की व्यवस्था शुरू होगी। इस पर कोई चालक अपना वाहन खड़ा करेगा तो पुलिस कर्मी उसका चालान करेगा, ताकि यातायात जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। ग्रैंड प्लाजा के पास और कृषि विभाग की सड़क पर वाहन खड़े करने से कई बार देर तक जाम लग जाता है, लेकिन अब इस सप्ताह से यह नहीं होगा और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर चालान होंगे। जबकि आरबीआरआई से पुराने एलआईसी कार्यालय को जाने वाले (संयुक्त कार्यालय के पीछे वाली) सड़क पर येलो लाइन लगाकर पेड पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं पुराने एसडीएम कार्यालय और संयुक्त कार्यालय की पार्किंग को मिलाकर इन दोनों में पार्किंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जिसे दोनों को जोड़ने के लिए रैंप भी बन गया है, जिससे आने वाले दिनों में अपर बाजार में लोगों को यातायात को लेकर राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर होंगे चालान : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि शहर में यातायात और पार्किंग को लेकर जो फैसले रोड सेफ्टी की बैठक में लिए गए हैं, उन्हें इस सप्ताह में लागू कर दिया जाएगा। कहा कि नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा करने वालों को चालान होंगे और संयुक्त कार्यालय के पीछे वाहन खड़ा करने पर वाहन चालक को फीस देनी होगी। जबकि संयुक्त कार्यालय और पुराने एसडीएम की पार्किंग को जोड़ कर यह व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी।