{"_id":"691790dbcdf417a3a40eeea9","slug":"palampur-hospital-gets-gynecologist-and-surgeon-patients-get-relief-kangra-news-c-95-1-ssml1021-205848-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर अस्पताल को मिले स्त्री रोग विशेषज्ञ और सर्जन, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर अस्पताल को मिले स्त्री रोग विशेषज्ञ और सर्जन, मरीजों को राहत
Sat, 15 Nov 2025 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में अब एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे नागरिक अस्पताल में महिलाओं को इलाज के लिए काफी सुविधा होगी। साथ ही एक सर्जन ने भी अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है।
अस्पताल में आए दो नए विशेषज्ञों से अब लोगों को फिर से बेहतर इलाज की आस जग गई है जबकि पहले यहां से एक साथ सात चिकित्सकों के हाई स्टडी पर जाने के बाद काफी कमी हो गई थी। हालांकि, अस्पताल में अभी भी शिशु रोग विशेषज्ञ व हड्डियों के चिकित्सक की बड़ी जरूरत है।
यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी अकेले महिलाओं के उपचार का कार्यभार देख रहीं थी। इससे उनके छुट्टी जाने या कई बार जरूरी काम होने से अस्पताल में समस्या आ जाती थी लेकिन अब स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मैथिला परमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
डॉ. मैथिला परमार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार व शिक्षिका शर्मिला परमार की बेटी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ आने से महिलाओं में भी खुशी है। साथ ही अस्पताल में डॉ. डी पायन ने सर्जन का कार्यभार संभाल लिया है। इससे अब सर्जरी के मरीजों को भी काफी लाभ होगा जबकि अस्पताल में पहले एक ही सर्जन डॉ. सचिन चौहान कार्यभार देख रहे थे।