{"_id":"62a77e007ceeb502dd2c84c0","slug":"over-10-000-units-in-six-years-kangra-news-sml412033514","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल में 10,000 से ज्यादा ब्लड यूनिट्स दान कर चुके हैं 700 कांगड़ा सेवियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल में 10,000 से ज्यादा ब्लड यूनिट्स दान कर चुके हैं 700 कांगड़ा सेवियर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पंजीकरण से लेकर अब तक छह वर्षों में कांगड़ा सेवियर्स संस्था के करीब 700 सदस्य 10,000 से ज्यादा यूनिट्स रक्त दान कर नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को सार्थक बना रहे हैं। रक्त की हर जरूरत का साथी बन चुकी इस संस्था से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है।
दरअसल, वर्ष 2016 में संस्था के संस्थापक सदस्यों में से एक सदस्य को दुर्लभ ग्रुप के रक्त की जरूरत पड़ी थी। उस समय बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बार-बार हताशा के बाद जब कहीं से निराशा मिलती, तो उन्हें एक ऐसी संस्था की जरूरत महसूस हुई जो रक्तदान के लिए समर्पित रहे। यहीं से कांगड़ा सेवियर्स नाम की एक संस्था का पंजीयन करवाया गया। अब तक यह संस्था हजारों जरूरतमंद लोगों का सहारा बन चुकी है।
संस्था के सदस्य तरुण ने बताया कांगड़ा में छह व्हाट्स ऐप समूहों में संस्था के करीब 700 सदस्य सक्रिय हैं। इनकी ओर से छह वर्षों में अस्पताल में जरूरत पड़ने और रक्तदान शिविरों में करीब 10,000 से लोगों को रक्त मुहैया करवाया है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में कांगड़ा का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसके लिए नजदीकी ब्लड बैंक से सदस्यों का नंबर लेकर इस मुहिम का हिस्सा बना जा सकता है।
विज्ञापन
नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र ने किया प्रेरित
अब तक 27 बार रक्तदान कर चुके कांगड़ा सेवियर्स के सदस्य तरुण ने बताया कि हर बार रक्तदान के बाद गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि 2002 में एक संस्था के संपर्क में आए थे। उसका मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा था। उसी से प्रेरित होकर पहली बार रक्तदान किया था। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
28 जून तक नि:शुल्क करवाएं ब्लड ग्रुप की जांच
बहुत से लोगों को अपना ब्लड ग्रुप पता नहीं होता है। ऐसे में ये लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आ पाते हैं। इन लोगों को ब्लड ग्रुप की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में यह अभियान मंगलवार 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुरू होगा। जिन लोगों को अपना ब्लड ग्रुप मालूम नहीं है, वे लोग 28 जून तक इस अभियान के तहत नि:शुल्क ब्लड ग्रुप की जांच करवा सकते हैं। इसके अलावा इस अभियान के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में बच्चों में रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।
नियमित रूप से रक्तदान की ली शपथ
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों ने नियमित तौर पर रक्तदान करने की शपथ ली। इन्होंने शपथ ली कि देश में रक्त की भारी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वे बिना किसी लोभ-लालच के नियमित रूप से स्वयं रक्तदान के लिए आगे आएंगे। इसके अलावा अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी, डॉ. अजय दत्ता, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सुनील भट्ट सहित अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ नर्सें और स्वयंसेवी रक्तदाता मौजूद रहे।