फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Orders to submit affidavits are anti-employee: Bikram

शपथ पत्र जमा करवाने के आदेश कर्मचारी विरोधी : बिक्रम

Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Orders to submit affidavits are anti-employee: Bikram
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की ओर से बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने जारी प्रेस बयान में मनरेगा कर्मचारियों को 30 शर्तों वाला सत्यापित शपथ पत्र जमा करवाने के आदेशों को कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों से पंचायतों में हर प्रकार का कार्य कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों को ग्रामीण विकास विभाग ने स्टैंडर्डाइज्ड कांट्रेक्ट फॉर्म भरने के निर्देश जारी किए हैं। यह नियम कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों पर भी लागू होगा। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्राम रोजगार सेवकों को सम्मानजनक वेतन देने का निर्णय लिया गया था और उन्हें मनरेगा में नियमितीकरण के अलावा प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट का लाभ भी मिल रहा था। मगर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ग्राम रोजगार सेवकों की इंक्रीमेंट भी बंद कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed