फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Only booster dose of vaccine will save assignment from corona virus

वैक्सीन की बूस्टर डोज ही जानलेवा कोरोना वायरस से बचाएगी

Sat, 09 Jul 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Only booster dose of vaccine will save assignment from corona virus
वैक्सीन की बूस्टर डोज ही बचाएगी कोरोना वायरस से असाइनमेंट
विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले, बूस्टर डोज गंभीर नहीं होने देती बीमारी
बढ़े मामलों को हल्के में लिया तो फिर बेकाबू हो जाएगी महामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा सहित देश और प्रदेश के कई हिस्सों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, विशेषज्ञों ने इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन को एकमात्र उपाय बताते हुए हर पात्र व्यक्ति से बूस्टर डोज लेने की अपील की है। विशेषज्ञों ने कहा कि मार्च 2020 के बाद से दुनिया भर में महामारी के कारण जान और माल की भारी क्षति झेलनी पड़ी है। ऐसे में एक और लहर आकर फिर से आफत पैदा कर दे, उससे पहले संभल जाने में ही समझदारी है। पेश हैं वैक्सीनेशन को लेकर विशेषज्ञों से बातचीत के मुख्य अंश,
हर पात्र व्यक्ति लगवाए वैक्सीन
जिला कांगड़ा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने बताया कि पूरी दुनिया में यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि कोरोना संक्रमण से निपटने का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण ही है। कोविड रोधी टीका समय पर लगवा लेने के बाद यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित होता है, तो भी बीमारी गंभीर रूप धारण नहीं कर पाती है। ऐसे में कोई पात्र व्यक्ति किसी कारणवश वैक्सीन की कोई डोज नहीं ले पाया है, तो वह वैक्सीन जरूर ले।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि जुलाई महीने में जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। हर व्यक्ति का समय पर वैक्सीनेशन न हो पाना भी इसका एक बड़ा कारण माना जा सकता है। ऐसे में आगे आकर कोरोना वैक्सीन लें और सरकार की ओर से निर्धारित कोविड दिशा निर्देशों का अच्छे से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज बेहद जरूरी
बीएमओ फतेहपुर डॉ. शैली शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। इसके बावजूद बहुत से पात्र लोग बूस्टर डोज लेने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। पिछले कुुछ समय में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए।
वैक्सीन से ही होगा बचाव
डॉ. अमनदीप ने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है, जो कि चिंता का विषय है। अगर हम इन बढ़े हुए मामलों को अब भी हल्के में लेते रहे तो महामारी एक बार फिर से बेकाबू हो जाएगी। वैक्सीन से ही संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में सभी लोग सरकार के वैक्सीनेशन अभियान का हिस्सा बनें।

गलत धारणाओं में न फंसें
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सेवारत डॉ. उदय ने बताया कि कुछ लोगों में अभी भी कोरोना रोधी वैक्सीन के प्रति गलत धारणाएं हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। ऐसे में किसी की फैलाई गलत धारणा में नहीं फंसना है। बारी आने पर कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed