फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   one died in road accident

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Wed, 16 Feb 2022 08:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत मोच क्षेत्र में मंगलवार रात 52 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बनाल निवासी जीत कुमार मंगलवार रात फतेहपुर से बनाल की तरफ जा रहा था। मोच के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे गिरा देखकर राहगीर ने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे निजी अस्पताल राजा का तालाब ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर पठानकोट ले जाने की सलाह दी। उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीत कुमार फतेहपुर में चिकन शॉप चलाता था। वहीं जीत कुमार अपने पीछे पत्नी, दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गया है। पंचायत प्रधान अंकुश धीमान ने बताया मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने और समाजसेवी रघुबीर पठानिया ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed