फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   one died in road accident

मेहरका में बाइक सवार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 16 Feb 2022 08:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
जसूर (कांगड़ा)। थाना नूरपुर के अंतर्गत मंगलवार रात को एक बाइक चालक ने पंचायत डन्नी के गांव मेहरका में आंगनबाड़ी केंद्र के पास खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। वहीं बाइक चालक संजीव को टांडा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मृतक का नाम मनोज निवासी मेहरका है। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल संजीव की हालत गंभीर है, जो पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। मृतक मनोज विवाहित था, उसका एक बच्चा है। शर्मा ने कहा कि यह मामला मनोज के साथी नसीब के बयान पर दर्ज किया गया है जो इस हादसे का गवाह है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने बाउंड कर लिया है। मामले की जांच सदवां पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से गठित टीम कर रही है। नसीब के अनुसार बाइक चालक संजीव सड़क में रात को बिना लाइट तेज गति से चला जा रहा था। वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, भाजपा नेता रणवीर निक्का ने मृतक के अंतिम संस्कार में भाग लिया व परिजनों से संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed