{"_id":"6d78d89894a07f439d9aa80a290278d8","slug":"one-died-in-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवाल में कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडवाल में कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर कंडवाल के पास दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज और पठानकोट के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दयाल सत्संगी पुत्र साहिब दास निवासी ढाकी रोड पठानकोट अपनी कार में जसूर से पठानकोट की तरफ जा रहा था, जबकि गांव भालून निवासी कैप्टन नरेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) पुत्र हरबंस लाल अपनी पत्नी संतोष कुमारी और लेखराज निवासी रैहन अपनी कार में सवार होकर पठानकोट से वापस जसूर की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां कंडवाल टोल नाके के पास पहुंची तो दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष कुमारी व लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नूरपुर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद इनकी स्थिति गंभीर होने के चलते टांडा रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दयाल सत्संगी को पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कंडवाल पुलिस ने मौके का दौरा किया और आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने कहा कि मामले में छानबीन चल रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन