{"_id":"69679ecee4bac97ea106cfed","slug":"officers-should-resolve-public-problems-on-time-chandra-kangra-news-c-95-1-kng1005-215881-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर समय पर निपटाएं जन समस्याएं : चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर समय पर निपटाएं जन समस्याएं : चंद्र
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा)। बडेड़ गांव में बुधवार को आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोटला बाईपास सड़क के उन्नयन कार्य पर 3.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके अतिरिक्त कोटला-बलाह-बडेड सड़क की मरम्मत के लिए 29.42 लाख रुपये, भाली-बोहरका सड़क की मरम्मत के लिए 26.75 लाख रुपये तथा कोटला-सोलधा सड़क की मरम्मत के लिए 38.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक चार हैंडपंप तैयार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य 10 हैंडपंप मोटर स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन डाली जा चुकी है। सोलधा उठाऊ सिंचाई योजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। देहर खड्ड में बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 5.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इस दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।