फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now pilots will not be able to charge more than three thousand for flight

पैराग्लाइडिंग पायलटों पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन

Wed, 09 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now pilots will not be able to charge more than three thousand for flight
बैजनाथ (कांगड़ा) साडा की बैठक का आयोजन बीड़ में अध्यक्ष एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पैराग्लाइडिंग उड़ानों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने पर विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग पायलटों के दस्तावेजों की जांच करने और उड़ानों के लिए मौसम की अनुकूलता को जांचने के लिए नौ सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में पायलट ज्योति ठाकुर, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, देशराज, प्रकाश, मनजीत, दीपेंद्र और विकास ठाकुर के साथ साडा के निरीक्षक रणविजय शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

तकनीकी कमेटी का यह ग्रुप एक व्हाट्सएप ग्रुप के रूप में काम करेगा और इसके अध्यक्ष एसडीएम होंगे। पायलटों से संबंधित जानकारी इस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की जाएगी। बैठक में टेंडम उड़ानों के लिए पर्यटकों से ली जाने वाली राशि प्रति उड़ान तीन हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त क्योर स्थित लैंडिंग साइट के पूरे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इस नो पार्किंग जोन में वाहनों के पार्किंग किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठक में निर्णय लिए गए हैं और जल्द ही एक एप का निर्माण किया जा रहा है। उस एप के लागू होने पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए धन भी एकत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed