{"_id":"67a764bad374baf15e052bc4","slug":"now-it-will-be-echoed-in-panchayats-alsothe-driver-came-to-take-out-the-garbage-from-the-house-kangra-news-c-95-1-ssml1021-164671-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब पंचायतों में भी गूंजेगा...गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब पंचायतों में भी गूंजेगा...गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल
Sun, 09 Feb 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विकास खंड धर्मशाला की पंचायतों से कचरा एकत्रित करने के लिए गांवों में घूमेगी गाड़ी
रक्कड़ स्थित प्लांट में कूड़े-कचरे को व्यवस्थित करेगी एजेंसी
एकत्रित होने वाले प्लास्टिक से बनेगा सामान, बचे कचरे से खाद
कूड़े को एकत्रित करने के लिए हर घर को दिए जाएंगे अलग-अलग बैग
विपिन चौधरी
धर्मशाला। शहरों के बाद अब पंचायतों में भी ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ गाना गूंजेगा। यह गाना धर्मशाला विकास खंड के तहत आने वाली पंचायतों में सप्ताह में एक बार सुनाई देगा। कचरा एकत्रित करने के लिए गाड़ी गांव-गांव घूमेगी और एकत्रित कचरे को एजेंसी अपने रक्कड़ स्थित प्लांट में व्यवस्थित करेगी।
इस दौरान प्लास्टिक से जहां सामान बनेगा, वहीं शेष बचे कचरे से खाद बनाई जाएगी। इस कचरे को एकत्रित करने के लिए एजेंसी की ओर से पंचायत के हर घर को अलग-अलग बैग दिए जाएंगे, जिसमें लोग अपने कचरे को एकत्रित करेंगे।
जानकारी के अनुसार विकास खंड धर्मशाला के तहत आती ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए विकास खंड धर्मशाला के तहत आती कई पंचायतों ने ग्राम सभाओं में कूड़ा शुल्क भी निर्धारित कर दिया है, जिसमें हर वर्ग के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। इस दौरान कुछ पंचायतों ने घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए एक एजेंसी को भी हायर किया है। इस एजेंसी ने जिन पंचायतों ने उसे हायर किया है, उसके तहत आते लोगों को कचरा एकत्रित करने के लिए अलग-अलग बैग मुहैया करवाएगी। लोगों को अपने कचरे को इन्हीं बैगों में भरना होगा। एजेंसी सप्ताह में एक बार हर पंचायत का दौरा करेगी। इस दौरान जहां एजेंसी के कर्मचारी घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करेंगे, वहीं गाड़ी के माध्यम से आवाज लगाकर लोगों को कचरा देने के लिए भी आवाज लगाएंगे।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से एकत्रित किए गए इस कचरे को गाड़ी में भरकर अपने रक्कड़ स्थित प्लांट पर पहुंचाएगी। जहां पर कर्मचारी उसे व्यवस्थित करेंगे। इस दौरान प्लास्टिक का कचरा अलग और अन्य शेष बचे कचरे को अलग-अलग रखा जाएगा। इसके बाद प्लास्टिक कचरे से जहां सामान बनाया जाएगा, वहीं अन्य बचे अवशेषों से खाद तैयार की जाएगी।
क्या कहते हैं एजेंसी के मालिक
धर्मशाला ब्लॉक की पंचायतों से कचरा एकत्रित करने वाली कृष्णा प्लास्टिक इंडस्ट्री नगरी पालमपुर के मालिक रवि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अभी छह पंचायतों में कूड़ा निष्पादन का जिम्मा संभाला है। वे पंचायतों से कचरा एकत्रित कर अपने प्लांट में उसका निष्पादन कर रहे हैं, जहां पर इस कचरे को नया प्रारूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे करीब चार साल से कचरे का निष्पादन कर रहे हैं।