फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NHM employees soon sought regularization

एनएचएम कर्मियों ने नियमितीकरण की नीति को जल्द लागू करने की उठाई मांग

Tue, 31 May 2022 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
NHM employees soon sought regularization
वन मंत्री राकेश पठानिया से मिलते हुए एनएचएम कर्मचारियों को प्रतिनिधि मंडल। संवाद - फोटो : Kangra
नूरपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य अनुबंध समिति कर्मचारी संघ कांगड़ा की जिला कार्यकारिणी ने एनएचएम कर्मचारियों की नियमितीकरण की नीति जल्द लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में समिति ने सोमवार को वन मंत्री राकेश पठानिया को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास ने बताया कि सरकार की ओर से एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण के बारे में गठित पांच सदस्यीय कमेटी से अपनी तीसरी व अंतिम बैठक में इन कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर ही नियमित करने की मांग उठाई है। राज्य शिक्षा समिति और राज्य स्वास्थ्य समिति दोनों ही एक जैसे नियमों के अंतर्गत प्रदेश में कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार राज्य शिक्षा समिति के कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा दे चुकी है और अब राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम के कर्मचारियों को भी इसी तर्ज पर कमेटी की ओर से नियमितीकरण का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जो अब कैबिनेट में मंजूरी को जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. विकास ने बताया कि वन मंत्री ने यह विश्वास दिलाया है कि सरकार उचित फैसला लेगी। डॉ. विकास ने कहा कि उन्हें पूर्ण यकीन है कि आगामी कैबिनेट मीटिंग में ड्राफ्ट को सरकार अवश्य मंजूरी देगी। साथ ही 1700 कर्मचारियों का 22 वर्षों से नियमितीकरण का सपना मुख्यमंत्री जयराम सरकार में जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed