फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New physiotherapy unit to be set up at Dharamshala Hospital

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में स्थापित होगी न्यू फिजियोथेरेपी यूनिट

Sat, 02 May 2026 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
New physiotherapy unit to be set up at Dharamshala Hospital
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। अस्पताल में जल्द ही नई फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित की जाएगी। इस प्रस्ताव को रोगी कल्याण समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है। यूनिट की स्थापना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नई यूनिट शुरू होने से विशेष रूप से बुजुर्गों और हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। ऑपरेशन के बाद रिकवरी, जोड़ों के दर्द, लकवा, रीढ़ की समस्याओं और अन्य ऑर्थोपेडिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, फिजियोथेरेपी सेवाएं बुजुर्ग मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इससे उनकी गतिशीलता में सुधार होता है और जीवन गुणवत्ता बेहतर बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित यूनिट में आधुनिक मशीनें और उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर उन्नत उपचार मिल सकेगा। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और मरीजों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।


नई फिजियोथेरेपी यूनिट शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और अस्पताल की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। भविष्य में अन्य आधुनिक सुविधाएं जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed