फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mustard oil started being available in Kangra depot

Kangra News: कांगड़ा के डिपो में मिलना शुरू हुआ सरसों का तेल

Fri, 14 Feb 2025 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Feb 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil started being available in Kangra depot
कांगड़ा के गोदामों में पहुंची थी 6,36,540 लीटर सप्लाई, तीन माह बाद निगम ने डिपो में भेजा 4,50,292 लीटर तेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के डिपो में अब सरसों तेल मिलना शुरू हो गया है। लगभग तीन माह बाद हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से कांगड़ा में सरसों के तेल की खेप भेजी गई है। कुल 6,36,540 लीटर तेल जिला के गोदामों में पहुंचाया गया था। जिसमें से जिला प्रबंधन की ओर से डिपो में अभी तक 4,50,292 लीटर के करीब तेल उपभोक्ताओं के लिए भेजा है। लंबे समय के बाद डिपो में सरसों का तेल मिलने से लोग खुश हैं।

हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से जिला के गोदामों में भेजी गई सप्लाई में से अब तक केवल 1,86,248 लीटर तेल बचा है। कांगड़ा में निगम के 20 गोदाम हैं, जिनमें सप्लाई भेजी गई है। इसके अलावा बाकी तेल जिला के डिपो में भेज दिया गया है। इस बाद उपभोक्ताओं को रिफाइंड के स्थान पर सरसों का तेल ही दिया जा रहा है। रिफाइंड तेल के टेंडर न होने के कारण उपभोक्ताओं को फरवरी माह में भी रिफाइंड का कोटा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


निगम की ओर से 80 और 20 फीसदी अनुपात में सरसों और रिफाइंड मंगवाया जाता था, जिसमें 80 फीसदी सरसों का तेल और 20 फीसदी रिफाइंड रहता था लेकिन टेंडर न होने के कारण इस बार विभाग ने 100 फीसदी ही सरसों का तेल मंगवाया है। वहीं, उपभोक्ताओं को शादी और अन्य समारोह के लिए भी तेल का कोटा डिपो में उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसके लिए उपभोक्ताओं को शादी कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डिपो होल्डर पहले लोगों से डिमांड लेगा।:
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कांगड़ा के उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलना शुरू हो चुका है। जिला के 20 गोदामों में 6,36,540 लीटर सरसों के तेल की सप्लाई पहुंची है। जिसमें से 4,50,292 लीटर तेल डिपो में भेजा है, बाकी बचा 1,86,248 लीटर तेल भी जल्द भेज दिया जाएगा।
- स्वर्ण सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed