{"_id":"68d986ee03c2787f2106e514","slug":"mowgli-kabal-won-the-kabaddi-competition-kangra-news-c-94-1-hmp1005-168338-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मोगली क्बल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मोगली क्बल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चौड़ू पंचायत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। स्रोत : क्लब
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चौड़ू में जारी दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस दौरान हुए कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोगली क्लब ने बजरंग दल को हराया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चौडू पंचायत के उपप्रधान राजीव ठाकुर ने शिरकत की। इसके अलावा समाजसेवी सुनील शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मेरा युवा भारत हमीरपुर के सौजन्य तथा यूथ क्लब पुतड़ियाल और इंकलाब संस्था रंगस के सहयोग से किया गया।
इस दौरान कबड्डी, लंबी कूद सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में मोगली क्लब ने 42-25 के अंतर से खिताब अपने नाम किया है। वहीं, लंबी कूद में विपुल विजेता बना।
विज्ञापन
इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में राजीव ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राजीव ठाकुर ने बताया कि खेलें हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। खेलों के माध्यम से एक स्वस्थ काया का निर्माण होता है तथा निरोगी शरीर बनता है।
खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का भी एक बेहतर माध्यम है। समाजसेवी सुनील शर्मा ने आयोजकों को 5100 रुपये दिए। इस मौके पर विजय चौधरी, विनोद ठाकुर, विकास आदि मौजूद रहे।