फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kishori visited the affected area

Kangra News: विधायक किशोरी ने प्रभावित तरेहल का किया दौरा

Tue, 09 Sep 2025 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
MLA Kishori visited the affected area
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत तरेहल का दौरा कर भारी बरसात के कारण पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 4 में घरों एवं गोशालाओं को हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीणों का दुःख-दर्द साझा करते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। प्रदेश के प्रभावित इलाकों में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है एवं प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें शीघ्र राहत एवं पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि तरेहल पंचायत में प्रत्येक प्रभावित परिवार के नुकसान का आकलन कर शीघ्र राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए तथा उनके अस्थायी आवास, राशन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं तुरंत उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ध्वस्त गोशालाओं के पशुओं के लिए चारे और पशु-चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक किशोरी लाल के मौके पर पहुंचने को राहत भरा कदम बताया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत तरेहल प्यार चंद चौधरी, राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित प्रभावित परिवारों के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed