{"_id":"67bcbe423dced343c20cb677","slug":"mla-kishori-lal-awarded-promising-students-in-multhan-college-kangra-news-c-95-1-ssml1021-166614-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक किशोरी लाल ने मुल्थान काॅलेज में नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक किशोरी लाल ने मुल्थान काॅलेज में नवाजे होनहार
Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विधायक ने इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। विधायक ने कॉलेज की पत्रिका का विमोचन किया। किशोरी लाल ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये से कॉलेज की सड़क बनाई जाएगी। इससे पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के अतिरिक्त संजीव ठाकुर, छांगा राम, सीता राम, मेहर चंद, मंजू देवी, एसके वर्मा, हरी लाल, कुलदीप सोनी, अजय गौड़, रत्न लाल, राजू, राजेश और सुदर्शन उपस्थित रहे। संवाद