{"_id":"694d9d3406f8f0ced60d9ae1","slug":"mla-bowed-his-head-in-jagatgiri-ashram-kangra-news-c-95-1-kng1004-212649-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जगतगिरी आश्रम में विधायक ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जगतगिरी आश्रम में विधायक ने टेका माथा
Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने वीरवार को जगतगिरि आश्रम पहुंचकर माथा टेका और आश्रम के पीठाधीश्वर बाबा गुरदीप गिरि से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी जगतगिरि महाराज के निर्वाण दिवस पर आयोजित हरी एकता मानव संत सम्मेलन में भी भाग लिया और संत-महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी जगतगिरि आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया था और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र राहत एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। वीरवार को आश्रम में पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम परिसर, संपर्क मार्गों और प्रभावित ढांचों की शीघ्र मरम्मत कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन