फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Missing child's body found in ravine

खड्ड में मिला लापता बच्चे का शव

Thu, 05 Aug 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Missing child's body found in ravine
खड्ड में मिला लापता बच्चे का शव
विज्ञापन

आज पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा परिजनों के सुपुर्द
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुधेड़ गांव में दो दिन से लापता बच्चे का शव वीरवार को खड्ड से बरामद हुआ है। बच्चे का शव सर्च टीम को घर से करीब 500 मीटर दूर खड्ड में मिला। बच्चे की तलाश में पुलिस टीम सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

वीरवार को दोपहर बाद बच्चे के घर से लगभग आधा किलोमीटर ऊपर खड्ड में उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है कि सुधेड़ का छह साल का एक बच्चा तीन अगस्त की शाम को घर से बाहर घूमने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। बच्चे के देर शाम तक घर न पहुंचने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने सदर थाना धर्मशाला में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन की भी मदद ली, जबकि बुधवार को दिनभर डॉग स्क्वायड से भी बच्चे को तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, वीरवार को दोबारा सर्च अभियान को शुरू किया गया तथा दोपहर बाद घर से ऊपर करीब आधा किलोमीटर दूर बच्चे का शव खड्ड से बरामद कर लिया गया। उधर, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुधेड़ से तीन अगस्त को लापता बच्चे का शव बरामद कर लिया है। बच्चे के घर से लगभग आधा किलोमीटर ऊपर की तरफ उसका शव खड्ड में बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed