फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mischievous elements broke water tank in Sadwan

सदवां में शरारती तत्वों ने तोड़ी पानी की टंकी

Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke water tank in Sadwan
प्ररागपुर के गांव सदवां में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ी पीने की टैंकी। संवाद - फोटो : Kangra
परागपुर (कांगड़ा)। उपतहसील परागपुर की पंचायत बणी के गांव सदवां में शरारती तत्वों ने पानी का टैंक तोड़ दिया। स्थानीय निवासी रामपाल, अजय, नरेश, मनोज, सुरेश और रूमेल ने बताया वीरवार की रात्रि को पानी का टैंक बिल्कुल ठीक स्थिति में था। जब शुक्रवार की प्रात: देखा तो पाया कि इस पानी के टैंक को पूरी तरह तोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस कार्य को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ प्रशासन व पंचायत नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाए।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग उपमंडल कांगड़ा के सहायक अभियंता संजीव राणा ने कहा कि सदवां में जिस पानी के टैंक की बात की जा रही है, वह विभाग का नही है। उसमें विभाग की तरफ से सिर्फ पानी की सप्लाई जोड़ी गई है। फिर भी वह खुद जाकर मौके पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उधर, पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर ने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है और न ही किसी ने कोई शिकायत की है। लेकिन, पानी के टैंक को तोड़ने वालों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed