{"_id":"6ae38e69e318c8c6340e493a","slug":"married-women-adorned-themselves-with-sixteen-ornaments-and-prayed-for-the-long-life-of-their-husbands-kangra-news-c-90-1-ssml1045-219689-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु
विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र में चांद का दीदार करती सुहागिन महिला। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लाल जोड़े और आकर्षक परिधानों में सजीं सुहागिनों ने करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। जोगिंद्रनगर उपमंडल में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की और देर शाम चांद के दीदार के बाद विधि-विधान से व्रत खोला।
वीरवार सुबह से ही महिलाएं सजने-संवरने में जुट गईं। हाथों में मेहंदी रचाने के बाद महिलाओं ने समूह में एकत्रित होकर राधा-कृष्ण और शिव मंदिरों में माथा टेका। शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर और लदरूहीं स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन किया। लक्ष्मी बाजार में भी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां बांटीं और उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
नेर घरवासड़ा पंचायत के मझारनू में मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने महिलाओं के साथ करवाचौथ मनाया। वहीं, लडभड़ोल क्षेत्र में विधायक प्रकाश राणा की पत्नी रीमा राणा ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी। करवाचौथ पर महिलाओं में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने का भी उत्साह रहा। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति के हाथों से जल ग्रहण किया और व्रत खोला।