फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mannequin of CM and Vis Vice President burnt in Baijnath

बैजनाथ में फूंका सीएम और विस उपाध्यक्ष का पुतला

Mon, 01 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mannequin of CM and Vis Vice President burnt in Baijnath
बैजनाथ में ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं का पुतला जलाते हुए। - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव की अध्यक्षता में बैजनाथ बस अड्डे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का पुतला जलाया।
विज्ञापन

राव ने कहा कि जो निंदनीय कार्य जयराम सरकार व उनके इशारे पर पुलिस बल ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेसी विधायकों के साथ किया, उससे पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ। भाजपा विधायक खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

राव ने कहा कि अग्निहोत्री ने हमेशा जनता के मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए व डबल इंजन सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज को बुलंद किया है। जयराम सरकार ने सरेआम लोकतंत्र की हत्या की है। नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस के अन्य चार विधायकों को विधानसभा सत्र से निलंबित किया है। युवा कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने विस उपाध्यक्ष हंसराज को सत्र से बाहर नहीं किया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस हंसराज ठाकुर का घेराव करेगी और सड़कों पर उतरेगी। इस अवसर पर ऋषव ठाकुर, अर्चित धीमान, सुहाना मिन्हास, बादल चौधरी, अर्चित कपूर, प्रोमिला, पूनम, अजय, नेहा, सरवेश जोशी, कमल, आदर्श कटोच, आयुष शर्मा, मनोज, प्रिंस, कपिल, कुशल, सुनंदन कुमार, रोहित, अभिलाष, मदन व पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed