{"_id":"67ba170aa5fce4606408ff8b","slug":"manager-and-cleaning-worker-interrogated-in-museum-theft-case-kangra-news-c-95-1-ssml1008-166455-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: म्यूजियम चोरी मामले में मैनेजर और सफाई कर्मी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: म्यूजियम चोरी मामले में मैनेजर और सफाई कर्मी से पूछताछ
Sat, 22 Feb 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। ऐतिहासिक कांगड़ा किले के समीपवर्ती स्थित महाराजा संसार चंद म्यूजियम में चोरी मामले में पुलिस ने म्यूजियम के दो कर्मचारियों को शनिवार को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया। शनिवार देर रात तक म्यूजियम के इन कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ जारी रखी। म्यूजियम में 16 फरवरी की रात को चोरी की घटना हुई थी। इसमें एंटीक ज्वेलरी, हथियार और चांदी की पादुका की चोरी हुई थी।
पुलिस ने संदेह के आधार पर ही शनिवार को म्यूजियम के मैनेजर और सफाई कर्मचारी को पूछताछ के लिए तलब किया। आरोप है कि वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को डिलीट किया है। साथ ही रिकॉर्ड से भी छेड़छाड़ की गई है। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि म्यूजियम के मैनेजर और सफाई कर्मचारी को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया गया। मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।