फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   lohri celivration

कभी भूला कभी याद किया गाने से बांधा समां

Thu, 14 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 14 Jan 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
lohri celivration

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में लोहड़ी पर्व के मौके पर इस वर्ष भी विकास एवं चेतना मंच ने लोहड़ी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव आचार संहिता के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। विकास एवं चेतना मंच के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपाध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड पंडित सुशील रतन और स्थानीय विधायक संजय रतन ने शिरकत की।

विज्ञापन


विकास एवं चेतना मंच के अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्डी सत्यपाल शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। अलाव की पूजा अर्चना कर विधिवत लोहड़ी पर्व का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अशोक सूद ने ..कभी भूला कभी याद किया.. गाने पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंने बांसुरी से कई धुनें सुनाईं। अर्चना गोस्वामी ने ..चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर देखो ना... गाना गाकर खूब तालियां बटोरीं। प्रिंस गर्ग कॉमेडियन ने चुटकुलों से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


विकास एवं चेतना मंच एक गैर राजनीतिक मंच है जो कि वर्ष 2004 से ज्वालामुखी विस क्षेत्र के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसके अलावा गरीब बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता, गरीब व विकलांगों की सहायता, गरीबों की बीमारियों पर होने वाले खर्च में सहायता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विकास एवं चेतना मंच के अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्डी सत्यपाल शर्मा ने स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें बलदेव चौधरी (रॉक), प्रिंस गर्ग (कॉमेडियन), अशोक सूद (बांसुरी वादक), अर्चना गोस्वामी, गौरव सौरव एंड पार्टी, नगर निकाय ज्वालामुखी के नवनिर्वाचित सदस्य भावना सूद, राजेंद्र बबली, बबली शर्मा, सुखदेश शर्मा और अंब-पठियार पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, हिरण पंचायत प्रधान प्रदीप (शिब्बू) एवं मंदिर न्यास सदस्यों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed