फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   land sliding, road closed

ढलियारा में दरकी पहाड़ी, यातायात रहा बाधित

Sat, 11 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
land sliding, road closed
भूस्खलन से खतरे की जद में आया ढलियारा स्कूल का साइंस ब्लॉक। - फोटो : Kangra
परागपुर (कांगड़ा)। ढलियारा में शनिवार को ल्हासा गिरने से करीब एक घंटे तक सड़क बंद रही। इस वजह से जाम लग गया। स्थानीय निवासियों के सहयोग से विभाग ने मार्ग पर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के साइंस भवन को खतरा पैदा हो गया है। करीब एक करोड़ की लागत से साइंस भवन बना है। इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। एसएमसी प्रधान मनोज का कहना है कि विधायक होशियार सिंह के ध्यान में मामला लाया गया है और विभाग को भी इस बारे कई बार अवगत करवाया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग से रोजाना कई अधिकारी और नेता जाते हैं, लेकिन सभी शायद किसी बड़े नुकसान के बाद ही जागेंगे। इस बारे पूर्व पंचायत समिति सदस्य अविनाश सेठी का कहना है कि खेल प्रांगण में पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास मांगपत्र दिया है। उन्होंने इसे जल्द करवाने का आश्वासन दिया है। विभाग से जल्द करवाई करने की मांग की है, ताकि स्कूल के भवन को बचाया जा सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग (503) मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता प्रमोद ने बताया कि सड़क किनारे विभाग ऊंचाई में आठ फीट तक ही डंगा लगा सकता है। स्कूल प्रशासन को ही बचाव का तरीका देखना होगा। फिर भी विभाग की तरफ से इसे ठीक करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed